पथरी। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम बहादुरपुर जट्ट में प्राचीन शीतला माता मंदिर में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हवन यज्ञ और पूजा अर्चना की शीतला माता मंदिर समिति द्वारा आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शीतला माता मंदिर बहादुरपुर जट्ट में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर विश्व में शांति की कामना की इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान संजय चौहान, सतीश कुमार, योगेश प्रजापति, मुकेश चौहान, यशपाल चौहान ,छोटेलाल,चंद किरण सिंह, सोहन वीरपाल, अमित चौहान, अवनीश चौहान ,डॉक्टर सेवाराम, योगेन्द्र चौहान, प्रमोद कुशवाहा, आलोक यादव, रेणु चौधरी ,सत्य कुमार आदि ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत किया शीतला माता मंदिर समिति द्वारा मंदिर का सौंदर्य करण कराया गया।
