हरिद्वार। में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा के नेतृत्व में बैरागी कैम्प पहुँचकर प्रसाशन द्वारा बैरागी कैम्प में बने मंदिरों को ध्वस्त करने की टीम का किया विरोध

हरिद्वार। में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा के नेतृत्व में बैरागी कैम्प पहुँचकर प्रसाशन द्वारा बैरागी कैम्प स्थिति 2009 से बने मंदिरों को ध्वस्त करने की परिक्रिया का विरोध करते हुए इसे हिंदुओ की आस्था पर कुठारघात बताया और कहा आज जिन मंदिरों को याचिकाकर्ता की सुनवाई पर आज अवैध बताकर थोड़ा जा रहा है वही सरकार और प्रसाशन तब क्यों मौन था आज 11 वर्ष बाद इन्हें पता चला कि जिस जमीन में ये मंदिर और आश्रम बने है ये अवैध है कुंभ में सरकार ने एक एक करोड रुपये अखाड़ों को दिए तब ये वेध थे या अवैध सरकार को ये बात भी स्पस्ट करनी चाहिए। आज डबल इंजन सरकार में देवभूमि उत्तराखंड में मंदिरों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है आज तथाकाधित हिन्दू संगठन मौन क्यों है खुद को हिन्दू हितेषी बताने वाली सरकार बैरागियों को ये जमीन दान क्यों नही कर देती। आम आदमी पार्टी 1986 वाली यथास्तिथि की मांग करती है और यदि ये वाकई अवैध है तो पूरी बैरागी कैम्प भूमि को सरकार और प्रसाशन खाली कराए । 200 मीटर के दायरे में बने होटल धर्मशालाएं भी हटनी चाहिए प्रसाशन को एनजीटी ओर हाई कोर्ट के इन आदेशों का पालन भी करवाना चाहिए हिन्दू धर्म की राजनीति करनी वाली बीजेपी की आज पूरी पोल खुल चुकी है । लॉक डाउन के बाद जिस तरह साधु संत एकत्रित होकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे रहे है उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी । याचिकाकर्ता द्वारा लगाई गई याचिका किसी राजनीतिक षंडयत्र के तहत की गई है । जिससे धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती,संजू नारंग ,संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सर्कल इंचार्ज रघुवीर सिंह पंवार, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में ग्राम समाज की भूमि के अवैध विनिमय के मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति के दिए आदेश।
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अंतर्गत मंडी समिति प्रांगण में कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में पोषण किट,वितरण की। शिक्षा सहायता किट, हाइजीन किट वितरण एवं मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।
0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।