( रिपोर्टर नोशाद अली ) घर हो या दफ्तर हर जगह नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए,
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अरुण मोहन जोशी की प्रेरणा से उपवा के तत्वावधान में चल रहे महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अर्ध सप्ताह का आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समापन किया गया।
घर में हो या बाहर काम करने वाली प्रतिभासंपन्न और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित 10 महिलाओं को पुलिस प्रधानाचार्य ATC
उपमहानिरीक्षक पीएसी अरुण मोहन जोशी के द्वारा सम्मान स्वरूप प्रस्तति पत्र जारी किया गया।इन 10 महिलाओं का चयन सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार, 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार जीआरपी उत्तराखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता उत्तराखंड महिला कमांडो पुलिस मॉर्डन स्कूल पीएसी हरिद्वार में राजकीय सेवा में सेवारत महिलाओं तथा पुलिस कर्मियों के परिवारों में से विशेष कार्य करने वाली घरेलू महिलाओं में से किया गया। यह प्रस्तति पत्र इन 10 महिलाओं को उपवा संरक्षिका श्रीमती आभा ददनपाल पत्नी ददनपाल सेनानायक 40वीं वाहिनी के कर कमलों से दिया गया तथा साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप एक गर्म ऊनी कम्बल भी भेंट किया गया,
अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रस्तति पत्र पाने वाली राजकीय सेवारत महिलाओं में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार से उ०नि० एम श्रीमती सरला देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती उषा देवी जीआरपी से उ०नि० श्रीमती सरोज काम्बोज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती उर्मिला 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से कुक श्रीमती कुशला देवी आतंकवाद निरोधक दस्ते से महिला कमांडो सुश्री तनुजा पांडेय पुलिस मॉर्डन स्कूल पीएसी में कार्यरत कम्प्यूटर अध्यापिका सुश्री शिवानी रही
इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों के परिवारों से प्रस्तति पत्र पाने वालों में से वाहिनी में सलोनी अचार सेंटर चलाने वाली नायक सुखविंदर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी ATC में उपवा के अन्तर्गत किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करने वाली कांस्टेबल चालक पृथ्वी सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती शांति बिष्ट वाहिनी में हाइजीनिक तरीके से चाइनीज फ़ूड स्टाल चलाने वाली कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह विधाना की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता देवी सम्मिलित रही
कार्यक्रम में श्रीमती पूजा पंवार धर्मपत्नी सुरजीत पंवार उपसेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार सुश्री अरुणा भारती उपप्रधानाचार्या ATC हरिद्वार निरीक्षक श्रीमती भावना कैंथोला ATC हरिद्वार निरीक्षक नरेश जखमोला ATC हरिद्वार राजपाल रावत 40वीं वाहिनी पीएसी निरीक्षक सुरेश सकलानी जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार उपस्थित रहे।

( रिपोर्टर नोशाद अली ) घर हो या दफ्तर हर जगह नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए,