भोगपुर टांडा भागमल में निगम का माल लेने से क्रेशर स्वामियों ने किया इनकार ग्रामीणों में आक्रोश,

भोगपुर टांडा भागमल में निगम का माल लेने से क्रेशर स्वामियों ने किया इनकार ग्रामीणों में आक्रोश,

लक्सर। भोगपुर में वर्तमान में वन विकास निगम का पट्टा चल रहा है जिससे ग्रामीण खनन सामग्री ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा भरकर स्टोन क्रेशर पर विक्रय कर करते है और अपना व्यवसाय चलाते हैं लेकिन क्रेशर स्वामी वन विकास निगम के पट्टे से खनन सामग्री नहीं खरीद रहे हैं जिससे ग्रामीणों के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर चल रहे खनन के डंपरों का जाम लगा दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोन क्रेशर स्वामियों ने समतलीकरण व तालाब खुदाई के नाम पर कृषि भूमि के पट्टे आवंटित कराए हैं जिनमें जेसीबी और पोकलैंड से लगातार खुदाई चल रही है तथा इसकी आड़ में अवैध खुदाई कर रहे हैं और वह खनन सामग्री क्रेशरों में लाई जा रही है ओर क्रेशर वाले वन विकास निगम के पट्टे का माल खरीदने को इंकार कर रहे हैं।
ग्रामीणों का यह आरोप भी है कि अगर स्टोन क्रेशर स्वामी वन विकास निगम की खनन सामग्री नहीं खरीदेंगे तो ग्रामीण अन्य खनन पट्टों से अवैध रूप से आ रहे खनन सामग्री को स्टोन क्रेशरो में नहीं जाने देंगे ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके चलते समस्या का समाधान नहीं हो पाया है अब हमें मजबूर होकर रोड पर आना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।