उत्तराखंड मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई,
आपको बतादे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की घोषणा होने पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव बहादुरपुर जट, एकड़ कला, पंजन्हेडी, अजीतपुर ,कटारपुर ,बिसनपुर, फेरूपुर, धनपुरा,इब्राहिमपुर, आदि गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर मिठाईयां बांटकर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और खुशियां मनाई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से पूरे प्रदेश की जनता में उत्साह है धामी ने पूरे प्रदेश के अंदर भारतीय पार्टी की सरकार लाने में अहम भूमिका निभाई है इसलिए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया है उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर सौरव शर्मा ,सुशील कुमार, रेनू चौधरी, रामजी ज्वेलर्स, जितेंद्र कश्यप, विनीत प्रताप सिंह, श्याम सिंह सैनी ,संजय कुमार,अमित चौहान, अमित सैनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
