बैरागी कैम्प स्थित बजरिवाला में कुछ झोपड़ियो में आग लगने से हड़कम्प मच गया,सूचना पर पहुँचे जिला अधिकारी, व हरिद्वार एसएसपी ने मोके पर जाकर घटना का जायजा लिया,

बैरागी कैम्प स्थित बजरिवाला में कुछ झोपड़ियो में आग लगने से हड़कम्प मच गया,सूचना पर पहुँचे जिला अधिकारी, व हरिद्वार एसएसपी ने मोके पर जाकर घटना का जायजा लिया,

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत को बैरागी कैम्प स्थित बजरीवाला में कुछ झोपड़ियों में आग लगने की घटना के सम्बन्ध में जैसे ही जानकारी प्राप्त हुयी, वे तुरन्त ही फौरी तौर पर घटना स्थल पर पहुंच गये। वहां पहुंचते ही उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा अग्निकाण्ड में हुई क्षति का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अग्निकाण्ड में जिन-जिन लोगों को क्षति पहुंची है, उनको जिस तरह की भी सहायता की आवश्यकता है, तुरन्त उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि अग्निकाण्ड में प्रभावितजनों के लिये खाने-पीने तथा रहने आदि की तुरन्त व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें।
एस0डी0एम0 पूरन सिंह राणा ने बताया कि इस अग्निकाण्ड में जिन-जिन लोगों को क्षति पहुंची है, उन्हें जीआर मद के अन्तर्गत 3800 रूपये की तत्काल सहायता (चेक)राशि प्रदान की जा रही है तथा पीड़ितजनों के लिये भोजन तथा ठहरने आदि की व्यवस्था निकट शेड में की जा रही है।
मौके पर सहायता के लिये पहुंचे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने अग्निकाण्ड में पीड़ितजनों को एक-एक तिरपाल तथा दो-दो हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराने का ऐलान किया।
इसके अतिरिक्त शान्ति कुंज परिवार की ओर से एक-एक तिरपाल तथा सात किलो के राशन किट, जिसमें दाल, चावल, आटा आदि दैनिक सामग्री थी, पीड़ितजनों में वितरित किये गये।
इस मौके पर सिटी मजिस्टेट अवधेश कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात मनोज कत्याल, तहसीलदार सुश्री शालिनी मौर्य, मां मंसादेवी मन्दिर ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!