उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में प्रवासीयो ने की भेंट

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में प्रवासीयो ने की भेंट,

मुख्यमंत्री धामी ने सभी से उत्तराखण्ड के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु देहरादून में प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रवासी बन्धुओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ राज्य हित से जुड़े उनके सुझावों को अमल में लाये जाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रांड एंबेसडर भी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने केे लिये दृढ़ संकल्पित है। कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनायें हैं। हमारे अनेकों युवा इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों, जो उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश से बाहर कार्य कर रहे है उनसे भी राज्य के युवाओं का मार्गदर्शक बनने को कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर