राष्ट्रीय समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर, WHO चीफ भी पहुंचेंगे

राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर, WHO चीफ भी पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, बनासकांठा, जामनगर और दाहोद में कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस भी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. वह पीएम मोदी के साथ कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

बता दें कि जामनगर में मंगलवार को पीएम मोदी WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे. इससे पहले WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस सोमवार को राजकोट पहुंचेंगे. इसके साथ ही मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी सोमवार को राजकोट पहुंच रहे हैं.

पीएम बोले- किसानों को सशक्त बनाएंगी परियोजनाएं

सोमवार को गुजरात पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस दौरान उन लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा जो शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इसके बाद पीएम मोदी बनासकांठा में मंगलवार को बनास डेयरी परिसर में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान एक नए डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे. जबकि मंगलवार को ही WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी जाएगी.

पीएम ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं स्थानीय किसानों को सशक्त बनाएंगी. साथ ही कृषि-डेयरी क्षेत्र में मूल्यवर्धन में योगदान देंगी. इसके बाद पीएम मोदी बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह आदिवासी महा सम्मेलन में दाहोद में शिरकत करेंगे. जो गरीब और हाशिए के समुदायों को सशक्त बनाने पर केंद्रित होगा.

इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

बनासकांठा में पीएम मोदी 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार एक नया डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन को भी समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने कहा कि रेडियो स्टेशन लगभग 1700 गांवों के 5 लाख से अधिक किसानों से जुड़ेगा. पीएम मोदी गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा भी करेंगे.

इसके अलावा दाहोद में पीएम आदिजाति महासम्मेलन में शिरकत करने के साथ ही 22,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही उत्पादन इकाई में 9000 एचपी इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर