अवैध शराब बनाकर बेचने वाला माफिया गिरफ्तार, कच्ची शराब व उपकरण बरामद

  1. अवैध शराब बनाकर बेचने वाला माफिया गिरफ्तार, कच्ची शराब व उपकरण बरामद
  2. लक्सर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि में छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने वाले एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस चौकी भीकमपुर इन्चार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि बुधवार की रात्रि क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम रामपुर रायघटी मे एक व्यक्ति खेत मे ट्यूबवैल की आड़ में भट्टी चढाकर कच्ची शराव उतार रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम रामपुर रायघटी में बताये गये स्थान पर छापेमार कार्रवाई करते हुये खेतो में ट्यूबवैल की आड़ में भट्टी चढ़ाकर शराब उतारते हुये सतीश पुत्र राजपाल निवासी रामपुर रायघटी को मौके से गिरफ्तार किया है।वही उसका दूसरा साथी शिवम मौका पाते ही फरार हो गया। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। तथा 500 लीटर लहन नष्ट किया व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सतीश ने बताया कि रात में भट्टी लगाकर शराब उतारकर शराब बनाते है।फरार आरोपित की तलाश जारी है।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलिस चौकी भीकमपुर इन्चार्ज मनोज़ नौटियाल कांस्टेबल प्रमोद कुमार, बलबीर,मुकेश चौहान,सुनील चौहान,रमेश चौहान,कांता प्रसाद आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।