मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान अधिकारियों को मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान अधिकारियों को मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश,

धामी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण किया जाए और सभी विभाग चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आपदा में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की दशा मे आवागमन शीघ्र सुचारू हों। आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित होती हैं। संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तैयारियां की जाएं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्षा के कारण शहरों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाया जाए। मुख्यमंत्री से धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा जाए। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्मकाल एवं मानसून अवधि में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की काफी शिकायतें आ रही हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।