सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन,

लक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची इस दौरान हरिद्वार एसीएमओ एचडी शाक्या व लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग इस मेले में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान एसीएमओ एच डी शाक्या ने बताया की इस मेले का आयोजन इसलिए किया गया है जिससे देहात क्षेत्र की गरीब व मध्यम वर्ग की जनता को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके और सरकार की स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी योजनाएं ऐसी हैं जिनके बारे में देहात क्षेत्र के लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है जिसके लिए स्वास्थय मेले का आयोजन किया गया है जिससे देहात क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वह योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा की लक्सर की टीम अलग होनी चाहिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर को अगर मेरी कहीं भी जरूरत है तो मैं हमेशा साथ खड़ा रहूंगा मैं अपनी विधायक निधि से हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं लक्सर की जनता ने मुझे चुन कर यहां का विधायक बनाया है। ओर कहा की चिकित्सा व शिक्षा दोनों पूरी तरह निशुल्क होनी चाहिए शिक्षा के क्षेत्र में सभी के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़े एक ही तरह की शिक्षा प्राप्त करें। आप सभी के बच्चे पढ़कर कामयाब होने चाहिए,ओर स्वस्थ होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।