जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही लगभग 72 बीघा अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही लगभग 72 बीघा अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर में अवैध कॉलोनियां विकसित किये जाने के सम्बन्ध में कई बार चेतावनी/नोटिस दिये जाने के बावजूद बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध प्लांटिंग का कार्य नहीं रोकने पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुये इन अवैध कालोनियों- बंदा नंबर 6-7 के मध्य सतीश व सुनील कुमार, बंदा नंबर 3 व 4 के मध्य हितबद्ध व्यक्ति/कॉलोनाइजर, दर्शन बंध चार व पांच के मध्य, आशीष अग्रवाल रोड नंबर 1 के बीच में धनौरी रोड, विकास त्यागी बंध नंबर 4 व बंदा नंबर 3 के मध्य, अर्जुन गुसाई व चंदन बंध नंबर 5-6 के मध्य को सील करने के निर्देश एचआरडीए को दिये, जिसके क्रम में एचआरडीए की टीम द्वारा अवैध कॉलोनियों को सील करने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने पुनः कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।