हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। आज शनिवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर में अवैध कॉलोनियां विकसित किये जाने के सम्बन्ध में कई बार चेतावनी/नोटिस दिये जाने के बावजूद, एचआरडीए की टीम द्वारा निरीक्षण किये जाने पर, कुछ कालोनाइजर अवैध प्लांटिंग के कार्य में लिप्त पाये गये, जिनके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सख्त रूख अपनाते हुये इन अवैध कालोनियों- आशीष अग्रवाल द्वारा दो अवैध कॉलोनियां लगभग 24 बीघा, कुर्बान एवं इमरान द्वारा लगभग 20 बीघा, सुधीर बालियान द्वारा लगभग 12 बीघा, असलम आदि द्वारा लगभग 12 बीघा, विनीत शर्मा द्वारा अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील करने के निर्देश प्राधिकरण को दिये, जिसके क्रम में सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान द्वारा पारित सील आदेशों के अनुपालन में एचआरडीए के सहायक अभियन्ता टी0पी0 नौटियाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 06 अवैध कॉलोनियों को सील करने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण