हरिद्वार। राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। गन्ना एक्ट के अनुसार यदि 15 दिन के अन्दर गन्ना भुगतान नही किया जाता तो मिलो द्वारा किसानों को 7.5 प्रतिशत मय ब्याज भुगतान की अदायगी करनी होगी।

  • हरिद्वार। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। गन्ना एक्ट के अनुसार यदि 15 दिन के अन्दर गन्ना भुगतान नही किया जाता तो मिलो द्वारा किसानों को 7.5 प्रतिशत मय ब्याज भुगतान की अदायगी करनी होगी। उक्त निदेश आज गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मन्त्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथ गृह में अधिकारियों को दिए।
    निजी क्षेत्र की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मन्त्री स्वामी यतीश्वरानन्द सख्त निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित तीनो निजी चीनी मिल प्रबंधकों को कड़ाई से कहा कि जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान न किये जाने पर उनकी आरसी काटी जाएगी और सरकार द्वारा चीनी निलामी से किसानों का भुगतान किया जायेगा। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सहायक गन्ना आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि गन्ना किसानों की आर्थिक समस्या को ध्यान में रखते बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए।
    उन्होंने लक्सर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी शुगर मिल्स प्रबंधकों के साथ गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर की मौजूदगी में बैठक ली।
    मंत्री यतीश्वरानन्द ने कहा कि गन्ना एक्ट के अनुसार मिल बंद होने के 15 दिन बाद भुगतान न किये जाने की दशा में मिलों से साढ़े सात प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों का भुगतान कराये जाने का प्रावधान है। यदि मिल आगामी 25 दिनों में किसानों का पूर्ण भुगतान कर देती है तो यह मिलों के हित में होगा। अन्यथा किसानों को महिनों भटकाने और उनके बकाया भुकतान में देरी करने पर निश्चित ही मिलों की आरसी काटी जायेगी। और प्रबंधन के साथ ही मालिको पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    श्री स्वामी ने कहा कि किसानों के हित में सरकार गन्ना एक्ट का पालन करेगी। और चीनी मिलों को भी पालन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। किसी भी कीमत पर कोताही बर्दाश्त नही होगी।
    मंत्री स्वामी ने कहा कि जब तक किसानों का पूर्ण बकाया भुगतान नही हो जाता तब तक बकाया बिजली बिल, सहकारी बैंक कर्ज आदि पर किसानों की आरसी न काटी जाए। वह इस संबंध में मा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात करेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व श्री केके मिश्र, सहायक चीनी आयुक्त श्री अर्जुन सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त श्री शेलेंद्र कुमार, प्रबंधक लक्सर, लिब्बरहेड़ी, इकबालपुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।