इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा बहुउदेशयी किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड झबरेड़ा ब्लॉक नारसन में किसान सभा का आयोजन किया गया,,

इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ( इफको) द्वारा बहुउदेशयी किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड झबरेड़ा ब्लॉक नारसन में किसान सभा का आयोजन किया गया,,

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन राहुल पवार के द्वारा की,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके श्रीवास्तव राज्य विपणन प्रबंधक इफको देहरादून रहे कार्यक्रम में डॉक्टर राम भजन सिंह, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक , इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और किसानों को गन्ने की उन्नत खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी l जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेl कार्यक्रम में आरके श्रीवास्तव, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको देहरादून ने फसलों में इफको के नए उत्पाद नैनो यूरिया तरल के प्रयोग के तरीके और इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी lउन्होंने इफको के जैविक उत्पाद जैसे सागरिका दानेदार व तरल एनपीके कंसोटिया जैव उर्वरक तथा नेचुरल पोटास के अलावा जल उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी l जिससे पौधों को पत्तियों के द्वारा पोषण भी मिल सके और भूमि खराब ना होने पाए l इफको एमसी प्रतिनिधि पुनीत चौधरी द्वारा किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोग, कीड़े एवं उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दीl राम भजन सिंह मुख्य क्षेत्र प्रबंधक, इफको हरिद्वार ने बताया की पारंपरिक दानेदार यूरिया केवल 30% फसलों के काम आता है बाकी बेकार हो जाता है जो फसलों के काम नहीं आता और नैनो यूरिया तरल के प्रयोग से पत्तियों पर स्प्रे करने से 90% तक नाइट्रोजन मिलती है किसान भाई फसल की बुवाई के पश्चात पत्तियां आने तक दानेदार यूरिया का प्रयोग करें। और उसके बाद नैनो यूरिया के दो-तीन स्प्रे करें।

कार्यक्रम मैं इफको से एसएफए ओमवीर सैनी इफको एमसी से अंकुश चौधरी बहुउद्देशीय सहकारी समिति झबरेड़ा के प्रबंध निर्देशक तलवार सिंह, कुलवीर सिंह, रमेश, समिति उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों सहित लगभग 50 किसानों ने भाग लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।