साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक को साइबर सैल द्वारा वापस करायी रू 90000/- की धनराशि हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस. द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सेल को साइबर अपराधों से संबंधित आवेदनों को सख्ती से देखा जाए,

साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक को साइबर सैल द्वारा वापस करायी रू 90000/- की धनराशि

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस. द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सेल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल के मोबाइल नंबर या कार्यालय में दी जा रही है जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है तथा साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2021 को शिकायतकर्ता यशपाल पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी जनपद हरिद्वार के द्वारा कार्यालय साइबर क्राइम सेल को एक शिकायती पत्र दिया गया जिसमें विपक्षी संजय नामक व्यक्ति निवासी गुजरात के द्वारा शेयर मार्केटिंग में धनराशि को इन्वेस्टमेंट करने हेतु कहा गया था विपक्षी के कहने पर शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के बैंक खाते में धनराशि ₹90000 को जमा करवाया गया मगर कुछ समय बाद विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को शेयर मार्केटिंग में काफी नुकसान होना बताकर शिकायतकर्ता को ₹500000 जमा कराने हेतु कहा गया इस प्रकार शिकायतकर्ता को आभास हुआ कि वह किसी ठगी का शिकार हो चुका है। इस प्रकार विपक्षी लगातार शिकायतकर्ता पर धनराशि को जमा करने हेतु दबाव बनाता रहा जिस की शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 25 मई 2021 को साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में की गई। साइबर क्राइम सेल द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए विपक्षी के बैंक खाते को तत्काल फ्रिज करवाया गया इस प्रकार उसके बैंक खाते में 185000 को होल्ड करवाया गया । तत्पश्चात विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को उसकी जमा कराई गई संपूर्ण धनराशि ₹90000 को वापस कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता के द्वारा साइबर सैल के उक्त कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।आवेदक द्वारा आमजनमानस को भी जागरूक करने हेतु संदेश दिया है।

1- निरीक्षक सुंदरम शर्मा
2- कांस्टेबल शक्ति सिंह गुसाई
3- कांस्टेबल अरुण कुमार
साइबर क्राइम सेल

एसएसपी पियारो विपिन चन्द पाठक: पीड़ित द्वारा अकाउंट में पैसा वापस आ जाने पर धन्यवाद देने हेतु स्वयं पुलिस कार्यालय आए जहां साइबर टीम के साथ साथ श्रीमान एसएसपी महोदय से भी पीड़ित द्वारा मुलाकात की गई जहां एसएसपी महोदय द्वारा पीड़ित से न सिर्फ पूरी जानकारी ली गई बल्कि भविष्य में इन को तथा आम जनता को सचेत रहने हेतु भी कहा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण।
0 Minutes
Uncategorized
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।