हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को 9 अवैध रूप से काटी गयी कॉलोनियों को सील/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को 9 अवैध रूप से काटी गयी कॉलोनियों को सील/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अशोक पाडिया, अमात्रा के निकट , श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार, जितेन्द्र कुमार, महादेव मन्दिर गाजीवाला की 7 दुकानं नीरज शर्मा, एन0एच0-58 मुख्य मार्ग, मनोहरपुर, बहादराबाद, की अवैध कॉलोनी, अनुज कुमार, एन0एच0-58 मुख्य मार्ग, बहादराबाद, की अवैध कॉलोनी, दुष्यंत पुत्र स्व० सुरेंद्र सिंह, जया मैक्सवैल हॉस्पिटल के निकट, बहादराबाद, की अवैध कॉलोनी, रविंद्र चौहान, रूडकी मुख्य मार्ग, बहादराबाद, की अवैध कॉलोनी, आशीष अग्रवाल, लाइन न.-3, सुमन नगर सलेमपुर की अवैध कॉलोनी, अतुल गोसाईं , सुमन नगर का अवैध निर्माण, सुभाष चंद पुत्र सूरजमल सिंह, गायत्री विहार भूपतवाला, हरिद्वार का अवैध निर्माण, एचआरडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता बलराम सिंह, अवर अभियंता आकाश जगूडी व् स्टाफ की टीमों ने 05 अवैध कालोनियों तथा 04 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर