50 किलो0 गोमांस, के साथ एक महिला व अभियुक्त सहित दो को किया गिरफ्तार,एक फरार

50 किलो0  गोमांश, के साथ एक महिला व अभियुक्त सहित दो को किया गिरफ्तार,एक फरार

हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा गौकशी टीम को सल्फर मो ग्राम बडेडी राजपूतान मे वरिश एवं उसके परिवार वाले गोकशी कर रहे हैं इस सूचना पर उप निरीक्षक आशीष कुमार द्वारा नजदीकी पुलिस चौकी शान्तरशाह से उपनिरीक्षक अकरम अहमद को फोन कर सूचना की जानकारी देकर पुलिस बल सहित सड़क पर मोड़ पर आने को कहा तब उपनिरीक्षक अकरम अहमद मय कॉन्स्टेबल विपिन के सल्फर मोड़ पर आए जहां पर पुलिस गण द्वारा योजना बनाकर मय महिला कांस्टेबल वर्षा के मुखबिर को साथ लेकर उक्त वरिश के घर पर दबिश दी गई तो घर के अंदर दाहिने वाले कमरे में एक महिला जिसका नाम शहनाज पत्नी वरीश व एक लड़का आयान पुत्र वरीश बैठे दिखाई दिए तथा गोमांस एवं गोकशी उपकरण दिखाई दिए। उपरोक्त महिला गौ मांस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू में तोल कर सफेद बन्नी में पैक करती हुई एवं उपरोक्त लड़का गौ मांस की काट छांट करता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्त आयान द्वारा बताया गया कि आज प्रातः 4:00 बजे उसने अपने पिता वरिश के साथ मिलकर जंगल में एक काले रंग की गाय काटी है जिसका सिर एवं खाल जंगल में ही गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिए हैं तथा कुछ गौ मांस उसके पिता द्वारा एक चार पहिया वाहन से रुड़की क्षेत्र में सप्लाई किया गया है कुछ गौ मांस को बिक्री के लिए यहां घर पर छोड़ा गया है जिसकी काट छांट कर हम पैकिंग कर गांव में बेचने का काम करते हैं। अभियुक्त वरीश घर से फरार है। मौके से लगभग 50 किलोग्राम गौ मांस 4 गोवंश खुर एवं गोकशी उपकरण बरामद हुए। उपरोक्त अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना बहादराबाद में सगौवंश संरक्षण अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त
आयान कुरैशी पुत्र वरिश कुरैशी।
शहनाज पत्नी वरिश कुरैशी निवासीगण ग्राम बढ़ेडी राजपूतान, थाना बहादराबाद, हरिद्वार।

फरार अभियुक्त
1- वरिश कुरैशी पुत्र नमालूम निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूतान, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
50 किलोग्राम गौमांश
गौवंश के 04 खुर
एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
एक कुल्हाड़ी
दो लोहे की छूरी
एक लकड़ी का गुटखा

गोवंश पुलिस टीम व थाना बहादराबाद पुलिस की सयुक्त टीम का विवरण

उ0नि0 आशीष कुमार
उ0नि0 अकरम अहमद
म0का0 वर्षा
का0 विपिन
का0 राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।