प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वी.सी. कक्ष में पी.एम.केयर फाॅर चिल्ड्रेन स्कीम के अन्तर्गत कोरोना से प्रभावित बच्चों को लाभ एवं सेवाओं को जारी किये जाने के सम्बंध में वीडियो कांफ्रेसिंग का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वी.सी. कक्ष में पी.एम.केयर फाॅर चिल्ड्रेन स्कीम के अन्तर्गत कोरोना से प्रभावित बच्चों को लाभ एवं सेवाओं को जारी किये जाने के सम्बंध में वीडियो कांफ्रेसिंग का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारियों की देखरेख में, वे बच्चे जिनोहने कोरोना काल में अपने माता एवं पिता दोनों को खो दिया है, उन निराश्रित बच्चों की व्यापक देखभाल हेतु 29 मई, 2021 को पीएम केयर फाॅर चिल्ड्रेन योजना की शुरूआत की गई थी। जनपद हरिद्वार के दस बच्चों को जिनके माता-पिता की कोरोना काल में मृत्यु हो गयी थी, ऐसे बच्चों को प्रधानमंत्री केयर फाॅर चिल्ड्रेन के योजना के द्वारा आयुषमान कार्ड, सार्टिफिकेट एवं बच्चों को डाकघर की पासबुक दी गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं एवं बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि निराश्रित बच्चों के लिए विशेष संवाद सेवा, संवाद हेल्प लाइन की शुरूवात की गई है, जिससे निराश्रित बच्चे इस हेल्प लाइन से मनोवैज्ञानिक रूप से स्वालम्बी बनने का आत्मबल प्राप्त कर सकेंगे तथा सलाह ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी निराश्रित बच्चे हैं, आयुषमान हेल्थ कार्ड योजना के तहत पाॅच लाख तक निःशुल्क इलाज सुविधा मिलेगी, तथा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के लिए बैंक द्वारा लोन दिया जायेगा, जिसका ब्याज प्रधानमंत्री कोष द्वारा चुकता किया जायेगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी पुस्तकें, शिक्षा, मनोरंजन की ही साथी नहीं, बल्कि मार्गदर्शन भी देती हैं। उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ योग को जीवन का अभिन्न अंग बताया। प्रधानमंत्री ने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि वे जीवन में सफलता की ओर हमेशा अग्रसर रहें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित बच्चों से कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे उन्हें कभी भी बता सकते हैं, उनकी पूरी मदद की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, किशोर न्यायालय बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीगोपाल अग्रवाल सहित बाल संरक्षण आयोग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।