नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का हुआ समापन,

नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का हुआ समापन,

हरिद्वार। नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 07 दिवसीय जिलास्तरीय स्पेयरहेड प्रशिक्षण का आज विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कौशिक पूर्व राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र रहे।
हिमांशु सिंह राठौड़ जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय राज शर्मा मुख्य प्रशिक्षक ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अनिल कौशिक ने कहा कि,’युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है जिसके लिए नेहरू युवा केंद्र कार्य कर रहा है’ जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने सभी युवाओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं सत्यदेव आर्य ने सभी स्पेयरहेड को चिन्हित गंगा गांव में गंगा दूतों के बीच कार्य करने के लिए दिशा निर्देश देते हुए मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने हेतु अपील की एव समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।अंत में लेखाधिकारी धर्म सिंह सैनी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजक मंडल के सदस्यों को धन्याद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सदक्ष पाराशर,अंजलि रानी, ललित कुमार, रोहित एवं कुलविंदर समेत कुल 55 युवा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।