विधायक आदेश चौहान ने 10 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना के अंतर्गत ओवरहैड टैंक का किया शुभारंभ,ओर जनता को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी आखिर क्या कहा tap कर जाने,

विधायक आदेश चौहान ने 10 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना के अंतर्गत ओवरहैड टैंक का किया शुभारंभ,ओर जनता को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी आखिर क्या कहा tap कर जाने,

हरिद्वार।रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा आज विकासखंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर महदूद में 10 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से होने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। इस योजना का लाभ ग्राम सलेमपुर महदूद की लगभग 40 नई विकसित कॉलोनियों के क्षेत्रवासियों को मिलेगा। सिडकुल होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मे नई कॉलोनियों का विकास हुआ है जहां पर पेयजल की समस्या मुख्य समस्याओं में से एक है
इस योजना के अंतर्गत 2 ओवरहैड टैंक व 3 ट्यूबवेल सहित नई पानी की लाइनों का कार्य होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार के द्वारा जनता की मूल समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं इस योजना से क्षेत्र में हजारों परिवारों को पेयजल जैसे संकट से निजात मिलेगी सरकार का प्रयास है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार की दूरदर्शी सोच ही है कि जो जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है
भाजपा मंडल महामंत्री चमन चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वायदों के अनुरूप विधायक आदेश चौहान जी के द्वारा तेजी से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं यह पेयजल योजना क्षेत्र के परिवारों के स्वास्थ्य एवं विकास को नया आयाम देगी
इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिकारीगण, बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा, महामंत्री चमन चौहान, राकेश चौहान, ऋषिपाल सिंह, अरविंद चौहान, सोनू मालिक, किरनपाल, नरेन्द्र पाल, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, धर्मपाल, शंकर सिंह, रंजन, अजित नायक, जसवंत सिंह, पिंटू पाल, अनुज, बंटी चौहान, राजू त्रिपाठी, ब्रह्मदत्त, कृष्णास्वामी, सोनू पाल, हरेंद्र सिंह, रवि चौहान, सौरभ दीक्षित, सुबोध, अमित कुमार, पुखराज, गंगा बिष्ट, नारायण सिंह, गुड्डू तिवारी, सूरज कुमार, सुधीर कुमार, मुनेश पाल, सुमन स्वामी, विनोद कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, नितिन, प्रवीण समेत सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।