हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग द्वारा आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को जिला कलक्ट्रेट रोशनाबाद से रन फॉर योग रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग द्वारा आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को जिला कलक्ट्रेट रोशनाबाद से रन फॉर योग रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिये दौड़ का अपना अलग महत्व है, इससे मनुष्य के शारीरिक तथा मानसिक दोनों शक्तियों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि रन फॉर योग रैली के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलेगी, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
इस अवसर पर एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी/कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ0 राजीव वर्मा, डॉ0 त्रिभुवन वेंजवाल, डॉ0 आरती पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम, उत्तराखंड में 75 स्थानों पर प्रातः 7:00 से 8ः00 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार के पांच स्थानों-अवधूत मंडल आश्रम निकट सिंह द्वार, जिला कलक्ट्रेट रोशनाबाद, पतंजलि योगपीठ बहादराबाद, चंडी घाट रिवर फ्रंट, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मोहनपुरा रुड़की का चयन किया गया है, जिसमें हरकीपैड़ी को हेरिटेज साइट के रूप में नामित किया गया है। हरकीपैड़ी पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 5.30 बजे से होगा। प्रातः 6 बजे से 6.40 बजे तक केन्द्रीय मंत्री एवं विशिष्टजन सम्बोधित करेंगे, प्रातः 6.40 से 7.00 बजे तक प्रधानमंत्री का वीडियो कांफें रसिंग के माध्यम से सम्बोधन होगा तथा प्रातः 7.00 से 7.45 बजे तक सामूहिक रूप से योग का कार्यक्रम होगा, तत्पश्चात राष्ट्रगान होगा।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।