कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-“तप और तपस्या” का लोकार्पण किया गया।

कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-“तप और तपस्या” का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूज्य स्वामी अवधेशानन्द महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। जितने बड़े सन्त हैं, उनका व्यवहार उतना ही सरल है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं जब भी देवभूमि आता हूं तो मुझे शान्ति व नई ऊर्जा मिलती है। स्वामी अवधेशानन्द का जीवन अद्भुत है, जिसे पुस्तक में समेटना सम्भव नहीं है, जो भी व्यक्ति इस पुस्तक को पढ़ेगा, उसे निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी में एक आलौकिक सिद्धि है, उन्होंने लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है, भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है तथा कई ग्रन्थों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है, उनका जीवन लाखों लोगों को प्रेरणा देता है। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने कहा कि यह पुस्तक भारत के बच्चे-बच्चे तक पहुंचे। विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने शिकागो में भारत का नेतृत्व किया। आगामी दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। यह मॉडल प्रदेश बनेगा

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डॉ. महेश शर्मा, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन समेत कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश