सिडकुल में स्थित कम्पनी कंट्रोल एंड स्विचगियर (c&s) के श्रमिको ने मैनेजमेंट पर कई गंभीर आरोप लगते हुवे धरना प्रदर्शन किया।

 

सिडकुल में स्थित कम्पनी कंट्रोल एंड स्विचगियर (c&s) के श्रमिको ने मैनेजमेंट पर कई गंभीर आरोप लगते हुवे धरना प्रदर्शन किया।

हरिद्वार। सिडकुल में स्थित कंपनी कंट्रोल एंड स्विचगियर (c&s) के श्रमिको ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया ,ओर कंपनी मैनेजमेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि कंपनी के श्रमिको का आरोप है कि 20- 25 सालों से जो कर्मचारी कार्य करते चले आ रहे हैं उनकी सैलरी मानकों के अनुरूप नहीं दी जा रही है। आज भी मात्र 12 से 13 हजार रुपए सैलरी दी जा रही है। श्रमिको ने आरोप लगाया है कि कंपनी मैनेजमेंट से सैलरी बढ़ाने को लेकर कहा गया तो कंपनी मैनेजमेंट ने श्रमिको का शोषण करना शुरू कर दिया। इसके साथ साथ कई श्रमिको को सस्पेंड भी कर दिया और कई श्रमिको के ट्रांसफर कर दिए गए। श्रर्मिक चंद्रसेन का कहना है कि अब कंपनी मैनेजमेंट वार्ता करने के लिए भी तैयार नहीं है। इस संबंध में एएलसी से भी शिकायत की गई लेकिन एएलसी के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। साथ ही कहा हैं की कंपनी मैनेजमेंट से वार्ता कर मामले को वही सुलझा लो। श्रमिको का साफ़ तोर पर कहना है कि सुनवाई ना होने पर मजबूरन होकर धरने पर बैठना पड़ा, क्योंकि जिस तरह से कंपनी लगातार श्रमिको का शोषण कर रही है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।