मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी रोड स्थित होटल में एबीपी गंगा द्वारा आयोजित महाधिवेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी रोड स्थित होटल में एबीपी गंगा द्वारा आयोजित महाधिवेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्य सरकार के कार्यों एवं नीतियों पर भरोसा करते हुए दोबारा बहुमत प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि हमने 100 दिन में अच्छा कार्य किया है और आगे भी अच्छा कार्य करने के साथ नया कीर्तिमान बनायेंगे। आने वाला समय हमारा होगा, हमने जो संकल्प लिये हैं उनको धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
भू कानून संबंधी सवालों पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। जल्द ही हम राज्य हित में इस पर कानून लाएंगे। राज्य का अधिकतम क्षेत्र पर्वतीय है, हमारा प्रयास है कि राज्य में औद्योगीकरण व रोजगार का भी ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में हुए सम्मिलित।