बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक डेंसो चौक स्थित होटल में आयोजित हुई।

बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक डेंसो चौक स्थित होटल में आयोजित हुई।

आज बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक डेंसो चौक स्थित होटल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई पूर्व में मनाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा व पार्टी द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को मनाने की रूपरेखा तैयार की गई ।मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक रहे कार्यसमिति केकहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है।मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है और भारत आत्मनिर्भर बना है। केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में गरीबों किसानों महिलाओं सहित आम जनमानस के लिए जो भी योजनाएं बन रही हैं उन्हें धरातल पर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है किसी भी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
वही रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान नेतृत्व की प्रथम वरीयता है आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है केंद्र एवं प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को कार्यसमिति में साझा करते हुए उन्होंने कहा की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिला है।
भाजपा में कार्यकर्ताओं को एक चुनावी जीत के पश्चात तुरंत दूसरे चुनाव की चिंता शुरू हो जाती है और यही हर चुनाव में पार्टी के लगातार जीतने का मुख्य कारण है आज विपक्ष मात्र नकारात्मक राजनीति कर रहा है।
कार्यसमिति का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सांसद डॉ निशंक एवं विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। संचालन मंडल महामंत्री चमन चौहान ने किया।

इस कार्यसमिति में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विजय लव शर्मा,प्रदेश आईटी सेल सह संयोजक नितिन संजय कुमार,कमल प्रधान,मंडल उपाध्यक्ष अजय बबली, मंडल मंत्री मोनी ठाकुर,अजीत नायक,सुनील कुमार,देवेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख पंकज धीमान, शोभित चौहान,रविंद्र चौधरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला ढोडियाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार,महामंत्री युवा मोर्चा नवजोत वालिया,अरविंद कुमार,आशीष चौधरी,सुबे सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन वीरेश प्रताप सिंह, चेयरमैन अनिल चौहान,संजय चौहान पार्षद विपिन शर्मा,निशी कांत शुक्ला, मनोज परालिया, विकास कुमार सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण