हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। बुधवार को 11 अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। बुधवार को 11 अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

प्रभारी सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण/अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी ने बताया कि श्री पुनीत, राजागार्डन, जमालपुर रोड जगजीतपुर हरिद्वार द्वारा किये गए दुकान का निर्माण, नईम अंसारी, जियापोता जमालपुर रोड हरिद्वार द्वारा किया गया व्यवसायिक निर्माण, राजेश कुमार अनेजा, दयाल एन्कलेव, जियापोता मार्ग, जमालपुर कलां, हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, जोगेन्द्र कुमार पुत्र राम सिंह निकट लक्की विहार, जमालपुर-जगजीतपुर रोड, जगजीतपुर , हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधित कालोनी, सोनू चौहान, जमालपुर रोड ,जगजीतपुर हरिद्वार द्वारा की गई अवैध रूप से विकसित कालोनी, श्रीमती सपना विष्णु विहार जमालपुर रोड जियापोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी को पुनः सील किया गया, संजय भाटिया, ग्राम-गाडोवाली, विष्णु विहार के बराबर में जमालपुर रोड जियापोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोनी, प्रतीक अग्रवाल,ग्राम-गाडोवाली, जमालपुर रोड जियपोता हरिद्वार द्वारा किए गए अवैध रूप से विकसित कालोन, राहुल पाठक, कृष्णा विहार के निकट, जमालपुर-जियापोता रोड, हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, बल सिंह सैनी व विनोद कुमार जियापोता हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, समृद्धि एनकलेव जमालपुर-जियापोता रोड, हरिद्वार में विकसित कालोनी को (पुनः सील) सहायक अभियन्ता पंकज पाठक, प्राधिकरण अधिवक्ता गोपाल शर्मा, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण