पथरी पुलिस ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा ट्रेक्टर,ट्रॉली व डम्पर किए सीज़।

पथरी पुलिस ने चेकिंग कर अवैध खनन पर कसा शिकांजा ट्रेक्टर, डम्पर किए सीज़।

पथरी। पुलिस ने अवैध खनन मामले में वर्ष 2018 से फरार एक को पकड़कर जेल भेजा। पकडे गए अभिउक्त का नाम राकेश पुत्र रामचंद्र निवासी फेरुपुर है जिसके खिलाफ थाना पथरी में 4 मई 2018 को ज़मालपुर निवासी तरुण कुमार पुत्र रामपाल ने थाने में अपने खेत से फ़र्ज़ी दस्तावेज बना कर मिट्टी उठा कर बेच दी थी, जिसकी विवेचना में अभिउक्त द्वारा फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार कर अवैध खनन करना साबित हुआ, पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l
सड़क पर विवाद करने के मामले में थाना पुलिस ने इब्राहिमपुर निवासी ज़मील पुत्र नसीम को सारे आम सडक पर खडे हो कर हंगामा करने, गली गलोच करने के मामले में धारा 151 में चालान कर जेल भेज दिया है।
वही पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए फेरुपुर चौकी पर अवैध खनन से लदे एक ट्रेक्टर ट्रॉली व दो डंम्फारो को सीज़ कर चालक अब्दुल वहीद पुत्र यूसुफ़, निवासी मगरूबपुर, मेहरबान पुत्र इस्माइल निवासी खानपुर ब्रह्मपुर, इस्माइल पुत्र यासीन निवासी भोगपुर को भी सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
इन सब मामलों को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में लक्सर सीओ विवेक कुमार, पथरी थाना निरक्षक अमरचन्द शर्मा, फेरुपुर चौकी प्रभारी चरणसिंह चौहान, एस आई विजय शैलानी, प्रमोद बिष्ट, मुकेश उनियाल, अनिल कुमार, मनोज चौधरी, बिशन सिंह चौहान, प्रदीप, पुलिस स्टाप का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।