कांग्रेस पार्टी की ओर से अस्पताल को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किया
लक्सर । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता वीरेंद्र रावत ने कांग्रेस पार्टी के सेवा अभियान के अंतर्गत आज लक्सर में भारत हॉस्पिटल में अपनी ओर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया। चैरिटी के उद्देश्य से उपलब्ध कराए गए इस आक्सीजन कन्सट्रेटर का उपयोग गरीब मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव में हर संभव प्रयास से हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए एवं बचाव के सभी साधनों पर खुले मन से चर्चा करते हुए लोगों को बचाव के तरीके अपनाने चाहिए। मास्क व सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करना जरूरी है। साथ की रोग प्रतिरोधक दवाइयों को डॉक्टर की सलाह से लेकर अपनी शारीरिक क्षमता को मजबूत करना भी आवश्यक है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक आशीष सैनी ने बताया कि विगत कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सहयोग से कांग्रेस कार्यकर्ता खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार खाद्यान्न किट,1 लाख मास्क, 20 हजार सैनिटाइजर बांटे जा चुके हैं। यह कार्यक्रम यथासंभव साधनों से आगे भी चलता रहेगा।इस अवसर पर ईश्वर चन्द अग्रवाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी समन्वयक आशीष सैनी, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, पंकज सैनी,मौ.आरिफ दरगाहपुर सनव्वर अली राजा, विकास चौधरी, डा नईम पूर्व प्रधान जगवीर सिंह पं सीताराम शर्मा, विकास चौधरी, सुक्रम चौधरी उपस्थित रहे।
