जिलाधिकारी के आदेश पर गांव में टीकाकरण का कार्य किया शुरू
लक्सर जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर तहसील लक्सर के पचास से अधिक गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमें काम कर रही हैं जिनके द्वारा टीकाकरण सर्वे के दौरान इच्छा व्यक्त करने वाले व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है । टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह है और लोग खुलकर टीका लगाने के लिए आ रहे हैं।
उप जिलाधिकारी लक्सर द्वारा अकौढ़ा कला खड़ंजा कुतुबपुर केहड़ा आदि गांव का स्थलीय निरीक्षण कर टीकाकरण कैंपों मैं लगी हुई टीम का उत्साह वर्धन किया गया तथा स्थानीय लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसीलदार लक्सर खंड विकास अधिकारी लक्सर एवं खानपुर खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर सहायक पंचायत विकास अधिकारी लक्सर एवं खानपुर, गैर सरकारी संगठनों स्वयं सेवकों तथा जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
