हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माणां/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।
उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माणां/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि अनुज कुमार द्वारा टोल प्लाजा के सामने एन0एच0 58 मुख्य मार्ग, बहादराबाद हरिद्वार में की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया तथा नितिन चौहान पुत्र अनिल कुमार चौहान (उर्फ मांगेराम) द्वारा सलेमपुर मेहदूद-2, बृहमपुरी रावली महदूद ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।