हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कलक्ट्रेट परिसर से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित करने हेतु जन-जागरूकता लाने के अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कलक्ट्रेट परिसर से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित करने हेतु जन-जागरूकता लाने के अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने इस मौके पर बताया कि जागरूकता रथ पूरे सप्ताह तक सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों में जा-जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बन्ध में आम जन-मानस को ऑडियो एवं वीडियो तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य करेगा। विनय शंकर पाण्डेय ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों- प्लास्टिक स्टिक के साथ ईयर बड्स, प्लास्टिक स्टिक के साथ गुब्बारे, प्लास्टिक स्टिक के साथ झंडे, प्लास्टिक स्टिक के साथ कैंडी, प्लास्टिक स्टिक के साथ आइसक्रीम, सजावट के लिए पॉलीस्टाइलरीन (थर्माकोल), प्लास्टिक कटलरी जैसे कांटे, प्लास्टिक के चम्मच, प्लास्टिक के चाकू, प्लास्टिक के गिलास, प्लास्टिक का स्ट्रो, प्लास्टिक की प्लेट, प्लास्टिक की ट्रे, मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट के चारों ओर फिल्म लपेटना पैकेजिंग करना, प्लास्टिक स्टिरर्स, 100 माइक्रोफोन से कम के प्लास्टिक के पीवीसी बैनर, पालीथिन कैरी बैग, किसी भी आकार, प्रकार, मोटाई एवं रंग के (हैंडल के साथ एवं बिना हैडल के), नॉन वोवन प्रोपलीन बैग, कटलरी आइटम जो थर्माकोल (पॉलीस्टाइरीन) पॉलीयूरेथन स्टारवरोफोम से बने हो, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक के कप, रिसाइकिल प्लास्टिक के पैकेजिंग कंटेनर, चाहे किसी भी आकार, माप, प्रकार, रंग के हो, व जो खाद्य पदार्थ/तरल पदार्थ को ढकने, ले जाने व भण्डारण में उपयोग में होते हैं, का उल्लेख करते हुये कहा कि हमें इन वस्तुओं के स्थान पर वैकल्पिक वस्तुओं जैसे स्टील के गिलास, कांच की बोतल, मिट्टी की बोतल आदि का इस्तेमाल करना चाहिये। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक सिंगिल यूज प्लास्टिक के सम्बन्ध में हमारा प्रचार-प्रसार का अभियान चलेगा तत्पश्चात चालान आदि की कार्रवाई चलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा, हरिद्वार को साफ-सुथरा रखने तथा भावी पीढ़ी का ध्यान रखते हुये हमें अपनी आदतों में सुधार लाते हुये प्लास्टिक के कैरी बैग आदि के स्थान पर जूट या कपड़े से निर्मित कैरी बैग का प्रयोग करना चाहिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, वैज्ञानिक डॉ0 अजीत सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।