हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त नोडल अधिकारियों को क्या कहा,

हरिद्वार: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त नोडल अधिकारियों को क्या कहा,

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जिलाधिकारी के सम्मुख त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये, कौन-कौन सी व्यवस्थायें सम्पन्न करायी जानी हैं, इस सम्बन्ध में एक-एक करके विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कितने कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी, के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को हमें एक चरण में सम्पन्न कराना है, उसी अनुसार योजनाबद्ध ढंग से कार्मिकों की व्यवस्था करनी होगी। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे मतपत्रों की गिनती का प्रशिक्षण हो या अन्य, के सम्बन्ध में एक चार्ट तैयार करते हुये, उसी अनुसार प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिये जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तुरन्त की जाये, जो मतदेय स्थलों आदि में बिजली, पानी, रैम्प आदि के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। लेखन सामग्री के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जाये, उसकी एक चेक लिस्ट तैयार कर ली जाये तथा उसी अनुसार लेखन सामग्री उपलब्ध करायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने मत पत्रों की छपाई, पोलिंग बूथ का निर्माण, यातायात वाहन तथा उनमें ईंधन की व्यवस्था, खान-पान एवं जलपान की व्यवस्था, मतदाता सूची, वाीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग, कण्ट्रोल रूम की स्थापना, मतदान केन्द्रों की मॉनिटरिंग, आदर्श आचार संहिता की जानकारी देना, मतपेटियों को निधारित स्थानों पर पहुंचाना, टेंट, वैरिकेटिंग तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, स्ट्रांग रूम का निर्माण, संचार व्यवस्था, आबकारी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना, यातायात की व्यवस्था, सड़कों का रखरखाव, आपदा प्रबन्धन, चिकित्सा सम्बन्धी व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल, उद्योग महाप्रबन्धक सुश्री पल्लवी गुप्ता, ए.आर. कोआपरेटिव राजेश चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) आर0आर0 थपलियाल,रेडक्रास सचिव नरेश चौधरी, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, आईओ एनआइसी यशपाल, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, अभिषेक सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण