पुष्पराज धीमान बने विश्वकर्मा प्राचीन मंदिर समिति कनखल के कार्यकारी अध्यक्ष।

पुष्पराज धीमान बने विश्वकर्मा प्राचीन मंदिर समिति कनखल के कार्यकारी अध्यक्ष।

 हरिद्वार। विश्वकर्मा प्राचीन मंदिर समिति सतीघाट कनखल में आयोजित विश्वकर्मा समाज की एक बैठक में पुष्पराज धीमान को मंदिर समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष चुन लिया गया बैठक के दौरान समिति के कार्यों की समीक्षा की गई  मंदिर समिति के अध्यक्ष धनपाल धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया की उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है जिसकी वजह से वह समिति का संचालन ठीक से नहीं कर पा रहे थे उनके स्थान पर उनके स्वस्थ होने तक पुष्पराज धीमान ही समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे उन्होंने इस संबंध में फर्म सोसायटी एवं चिट्स कार्यालय निबंधक को भी पत्र प्रेषित कर दिया है धनपाल धीमान ने कहा कि पुष्प राज धीमान कर्मठ ईमानदार अनुभवी और विश्वकर्मा समाज के संघर्षशील व्यक्ति है  जिन लोगों के पास तीस् पैतीस साल तक अध्यक्ष पद पर रहे उस परिवार के कुछ लोग अपने परिवार के सिवा किसी और को अध्यक्ष बनना पसंद नहीं करते जो बन जाता है उसके सामने तरह तरह की परेशानियां खड़ी करते रहते हैं ऐसे लोगों को विश्वकर्मा समाज अब समझ चुका है विश्वकर्मा समाज की युवा पीढ़ी अब जागृत होने लगी है वह ऐसे लोगों मुंह तोड़ जवाब देगी पुष्पराज धीमान ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसी को भी अपना प्रतिद्वंदी नहीं मानते मंदिर के विकास और सौंदर्य करण में सभी लोग उनका सहयोग करेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है।
बैठक में धर्मपाल ,साधु राम ,महेश धीमान ,राजेश धीमान, वेद प्रकाश शर्मा ,राजेंद्र प्रसाद ,रमेश चंद ,श्यामलाल, सतीश कुमार ,सुरेंद्र कुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा ,संजय दत्त शर्मा ,बाबूराम डॉक्टर, मणी देव शर्मा, प्रेमचंद ,आदि विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।