पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा और चांदपुर गांव के खेतों में गुलदार के होने की खबर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी।

पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा और चांदपुर गांव के खेतों में गुलदार के होने की खबर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी।

जिसके परिणाम स्वरूप वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची जिसमे वन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों से क्षेत्र में गुलदार होने की जानकारी प्राप्त की। और गाँव वालों ने बताया की तीन-चार दिन से खेतों में गुलदार देखा जा रहा है। गुलदार के होने से किसानों में दहशत का माहौल है,क्योंकि इस समय किसानों का खेतों में अधिक आना जाना है एक और जहां गन्ने का कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर किसान धान की भी तैयारी कर रहे हैं। ओर कुछ किसानों ने खेतो में सब्जी भी लगाई हुई है। इसलिए किसानों को खेतों मे रात दिन रहना पड़ रहा है। तो ऐसे मे गुलदार के होने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान रात के समय खेतों में जाने से घबरा रहे इस पर डिप्टी रेंजर दिनेश नौटियाल का कहना है की किसानों के सामने गुलदार की समस्या को देखते हुए खेतों में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाएगा। ताकि किसानों को किसी प्रकार की भी असुविधा ना हो।और दिनेश नौटियाल ने यह भी कहा कि हम किसानों की हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने किसानो को और पूर्व ग्राम प्रधान नूतन कुमार को विश्वास दिलाया कि किसानों और ग्रामीणों के हित मे जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे वन विभाग तैयार है। इस अवसर पर वन विभाग से आए मुंशी श्यामलाल, समीम,अनुज, चांदपुर से किसान नकली राम सैनी पूर्व, श्रवण कुमार,रानीमाजरा गांव से दीपक, निशु,बबलू सैनी,चांदपुर पूर्व प्रधान पति अब्बास मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।