सेल्समैन के ऑफिस से लाखो रूपये चोरी करने वाले 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,

सेल्समैन के ऑफिस से लाखो रूपये चोरी करने वाले 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,

हरिद्वार/ भगवानपुर। वादी मौहम्मद अली पुत्र इरफान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि आज दोपहर के समय राहुल पुत्र महावीर निवासी हल्लूमाजरा व विक्रम पुत्र अशोक निवासी हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार मेरे कार सैल के आफिस पर आये जोकि ग्राम करौन्दी HP पैट्रोल पम्प के पास है। और मुझसे अपनी आल्टो कार खरीदने के लिए बोलने लगे मैने उनको उस समय बोला शाम को आना और मै नमाज पढ़ने के लिए चला गया। वे दोनो व्यक्ति भी वहा से चले गये फिर दोबारा वापस आये और अलमारी मे रखे दो लाख रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना पर मु0अ0सं0- 997/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेषण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- राहुल पुत्र महावीर निवासी हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, 2- विक्रम उर्फ छोटा पुत्र अशोक निवासी हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी के 1,49,900/- रूपये के साथ हल्लू माजरा को जाने वाला रास्ता पुलिया के पास भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभि0गण

1- राहुल पुत्र महावीर निवासी हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
2- विक्रम उर्फ छोटा पुत्र अशोक निवासी हल्लूमाजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

बरामद सामान का विवरण
1- 1,49,900 रूपये

पुलिस टीम का विवरण

1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट थाना भगवानपुर
3- का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
4- का0 देवेन्द्र नेगी थाना भगवानपुर
5- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
6- का0 रविदत्त थाना भगवानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश