अवैध खनन व परिवहन पर खनन अधिकारी ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद मचा हड़कंप।

अवैध खनन व परिवहन पर खनन अधिकारी ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद मचा हड़कंप।

दिनांक 15 अक्टूबर को गोपनीय सूत्रों से खबर प्राप्त हुई थी कि रात 9 बजे से शांतरशाह क्षेत्र के निकट रतमऊ नदी में रेत का अवैध खनन कर ट्रैक्टर परिवहन करते है जिसके औचक निरीक्षण हेतु खनन विभाग की टीम द्वारा सांय 7.30 बजे से ही टीम को क्षेत्र में रैकी हेतु भेज दिया गया था। 8.30 बजे तक क्षेत्र में कोई नही मिला, परन्तु 9.30 बजे के आस पास 03 ट्रैक्टर भरे हुये आते दिखाई दिये, खनन विभाग की टीम द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु 01 ट्रैक्टर को रोकते ही 02 और ट्रैक्टर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टीम के मात्र 03 सदस्य होने के कारण स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गये थे, जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी रुड़की को सूचित कर पुलिस को बुलाया गया, जिसमें सिविल लाइन रुड़की की पुलिस समय से पहुंचने से 01 ट्रैक्टर को खनन विभाग द्वारा रुड़की पुलिस को सुपुर्द किया गया और रुड़की पुलिस का समय उपस्थित होने उपरांत धन्यवाद किया, उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में माफियाओं में हड़कंप मच गया, ट्रैक्टर को छुड़वाने हेतु काफी प्रयास करने के बाद भी खनन विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी।
इसके बाद खबर प्राप्त हुयी थी कि फेरुपुर-डानडी-पथरी-बहादराबाद मोटर मार्ग अवैध परिवहन के वाहन निकलते है, जिसकी कार्यवाही हेतु खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम दिनांक 16 अक्टूबर को सुबह गस्त पर निकली जिसमें 10.30 बजे फेरुपुर के निकट वाहन चेक किये जा रहे थे, मौके पर लगभग 10 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 01 वाहन में ई रवन्ना न होने के कारण सीज करके फेरुपुर पुलिस चौकी में खड़ा कर सुपुर्द किया गया है, जिसमें क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा आगे की ओर से वाहन आने बन्द हो गये। आज की कार्यवाही की चर्चा क्षेत्र में फैल गयी जिससे टीम वापस निकल गयी।

खान अधिकारी, हरिद्वार का कहना है कि खनन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, समय समय पर राजस्व विभाग की टीम के साथ भी अवैध खनन पर कार्यवाही की जा रही है। किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नही किया जायेगा। खनन विभाग की टीम में खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह व विजय सिंह तथा पी0आर0डी0 जवान पदम् सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।