धर्मेन्द्र प्रधान केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री ने रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, बीएचईएल में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप नेगी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार। धर्मेन्द्र प्रधान केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री ने रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, बीएचईएल में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप नेगी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लिये 200 नये शैक्षिक टी0वी0 चैनल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप नेगी का उल्लेख करते हुये कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदीप नेगी से प्रभावित होकर मुझे इनके पढ़ाने के तरीके को देखने के लिये कहा, तो उसी तारतम्य में आज राजकीय इण्टर कॉलेज बीएचईएल पहुंचा, जहां मैंने कम्प्यूटर कक्ष में प्रदीप नेगी की कक्षा में प्रतिभाग किया, जिसमें वे बच्चों को अर्थशास्त्र विषय के मांग एवं आपूर्ति पाठ को पढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि इनके अध्यापन की शैली काफी अच्छी है, इन्होंने अपनी वेब साइट भी बनाई है तथा यूट्यूब पर इनके 10 से 12 हजार छात्र-छात्रायें इनसे जुड़े हैं तथा कोराना काल में इन्होेंने ऑन लाइन के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद की।
धर्मेन्द प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुये कहा कि उनकी कल्पना है कि दुनियाभर की अच्छी से अच्छी चीजें बच्चों तक पहुंचाई जायें, क्योंकि बच्चा जब छोटा होता है, तो वह प्रत्येक चीज अथवा विषय को जल्दी समझ लेता है।
केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे विषय को कैसे रोचक बनाया जाये, उसमें व्यावसायिक टच कैसे दें आदि की ओर पूरा ध्यान दें, जिसका आपके बच्चे ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बच्चे लाभ उठायेंगे।
धर्मेन्द्र प्रधान केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास मंत्री इण्टर कॉलेज में बच्चों से मिले तथा उनसे पढ़ाई के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने कॉलेज के बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किये।
इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप नेगी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान, डॉ0 धन सिंह रावत, मंत्री, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान आदि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, टोपी तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाशजमदग्नि, शिवालिक नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा महामंत्री विकास तिवारी, महानिदेशक सूचना एवं शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ0 मुकुल सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा0) एस0पी0 सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी, सेवा योजन अधिकारी सुश्री अनुभा जैन, डॉ0 सन्तोष चमोला सहित सम्बन्धित पदाधिकारी, अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश