अवैध खनन पर राजस्व विभाग भगवानपुर व खनन विभाग हरिद्वार की बड़ी कार्यवाही,

अवैध खनन पर राजस्व विभाग भगवानपुर व खनन विभाग हरिद्वार की बड़ी कार्यवाही,

तहसील भगवानपुर के बुग्गावाला वाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम को राजस्व व खनन विभाग द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र में जांच की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन कर उपखनिज स्टोन क्रेशर में ढोया जा रहा है, जिसकी कल रात को राजस्व विभाग द्वारा पुष्टि करायी गयी थी, जिसमें हरिद्वार ग्रीट्स स्टोन क्रेशर में अवैध खनन का उपखनिज ले जाया गया है। जिसमें स्टोन क्रेशर के भण्डारण में जमा कच्चा व पक्का माल की पैमाइश की गयी, जिसमें अनियमितता मिलने पर स्टोन क्रेशर प्लांट को स्टोन क्रेशर स्वामी के मुंशी की उपस्थिति में सीज किया गया है। मौके पर हिदायत दी गयी है कि सीज उपखनिज खुर्द बुर्द न हो पाये। जांच टीम में प्रदीप कुमार, खान अधिकारी हरिद्वार, गिरीश त्रिपाठी, तहसीलदार भगवानपुर, व राजस्व उपनिरीक्षक, खनिज मोहर्रिर, राजस्व व खनन विभाग के स्टाफ उपस्थित रहें।
राजस्व व खनन विभाग की अवैध खनन व परिवहन पर लगातार क्षेत्र में कार्यवाही व गस्त जारी रहेगी, किसी भी स्थिति में अवैध खनन नही करने दिया जायेगा।

 

मुजाहिदपुर/सतीवाला क्षेत्र में अवैध खनन की कई बार शिकायत प्राप्त होने पर आज औचक निरीक्षण किया गया जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 01 ट्रैक्टर सीज किया गया है। आगे भी कार्यवाही गतिमान रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश