हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का गोपनीयता का शपथ ग्रहण कराया।
पंचायत प्रतिनिधियों की जीत को बताया हरिद्वार के विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत।
मुख्यमंत्री ने किया 06 करोड़ लागत के प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शमिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि अन्य पंचायत सदस्यगणों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह करोड़ की लागत से मुजाहिदपुर सतीवाला, भगवानपुर हरिद्वार के प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व विधायक- कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन, जन-प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुवे मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का गोपनीयता की दिलाई शपथ।

