खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन व अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

हरिद्वार में खनन विभाग की टीम अवैध खनन व अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

हरिद्वार में खनन विभाग की अवैध खनन व अवैध परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह विशनपुर कुंडी क्षेत्र में अवैध खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर खनन विभाग की टीम द्वारा खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विशनपुर कुंडी में एक ट्रैक्टर अवैध कोरसेंड/रोड़ी भरे पाया गया, जिसमें वाहन चालक कोई वैध कागजात नही दिखा पाया, जिसे टीम द्वारा सीज कर नटराज स्टोन क्रेशर परिसर में खड़ा कर स्टाफ को सुपुर्द किया गया है।
खनन विभाग की टीम द्वारा उसके बाद भोगपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भोगपुर में एक ट्रक मिट्टी भरे पाया गया, जिसमें वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज न दिखाये जाने के कारण ट्रक को सीज कर कृष्णा ग्रीट उधोग परिसर में खड़ा कर स्टाफ को सुपुर्द किया गया है।
खनन विभाग द्वारा जनपद में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। खान अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है सभी वाहन चालकों को समय समय पर हिदायत दी जा रही है कि वैध रवन्ना के साथ परिवहन करें तथा सभी खनन सम्बंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि बिना ई रवन्ना कोई भी वाहन भरकर न भेजें। जांच में दोषी पाये जाने वाले प्लांटों पर भी कार्यवाही होगी, जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वंय की होगी। खनन विभाग की टीम में खनिज मोहर्रिर, पी0आर0डी0 आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।