हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में प्रस्तावित हरिद्वार महोत्सव के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में प्रस्तावित हरिद्वार महोत्सव के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को अवगत कराया कि प्रस्तावित हरिद्वार महोत्सव-(आगामी 9 से 13 दिसम्बर, तक) के आयोजन के लिये बायलॉज ड्राफ्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महोत्सव के आयोजन के लिये किस तरह से वित्तीय व्यवस्थायें की गयी थीं, के सम्बन्ध में वित्तीय संचालन उप समिति द्वारा बैठक आयोजित करके विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय संचालन समिति ने हरिद्वार महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के स्पांसरशिप के लिये कई उद्योगों/संस्थाओं से वार्ता की,जिसका काफी अच्छा सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में एक प्रस्तावित विवरणिका कल तक तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि महोत्सव में कितने बजे से कितने बजे तक स्थानीय कार्यक्रम रहेंगे तथा कितने बजे से कितने बजे तक बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जायेगा, के सम्बन्ध में भी समय निर्धारित कर लिया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि हरिद्वार महोत्सव की ई-मेल भी तैयार कर ली जाये। उन्होंने कहा कि महन्दी प्रतियोगिता, पेण्टिंग प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, भजन संध्या आदि जितने में आयोजन हरिद्वार महोत्सव में किये जाने हैं, के सम्बन्ध में स्थान व समय जल्द से जल्द निर्धारित कर लिया जाये ताकि हरिद्वार महोत्सव के आयोजन का पूरा स्वरूप एक दृष्टि में सामने आ जाये। उन्होंने हरिद्वार महोत्सव स्थल का जिक्र करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रमुख हरिद्वार महोत्सव आयोजन स्थल-ऋषिकुल मैदान परिसर को विभिन्न जोन-फूड कोर्ट जोन, फैब्रिक जोन, उत्तराखण्ड जोन आदि की थीम पर विकसित किया जाये। बैठक में इवेण्ट मैनेजर आदि के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुये टीम भावना से सौंपे हुये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चि करें।

इस अवसर पर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, एसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, आरएम सिडकुल गिरधर रावत, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र हल्दियानी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश