200 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कोतवाली रानीपुर पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार*

200 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कोतवाली रानीपुर पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार*

उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत *पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार डा. योगेंद्र सिंह रावत* द्वारा सभी थानों को अवैध नशा की आवाजाही/बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है । आदेश के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी सदर बहादुर सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई।
इसी के फलस्वरूप कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुखबिर खास से सूचनाप्राप्त हुईं की एक व्यक्ति पिकअप सफेद रंग की गाड़ी जिसमें पीछे की नंबर प्लेट नहीं है। इसमें अवैध पदार्थ लेकर आ रहा है। जो कि कुछ ही देर में रेगुलेटर पुल के पास पहुंचने वाला है। इस पर पुलिस टीम व एसओजी की टीम रेगुलेटर पुल के पास आने जाने वालों की चेकिंग करने लगी। कुछ समय बाद एक पिकअप वाहन रेगुलेटर पुल के पास पहुंचा। जिसकी चेकिंग पर रेगुलेटर पुल के पास तिराहे से एक अभियुक्त को पिकअप वाहन पर 200 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को मुरादाबाद के सब्बीर नाम के लड़के से लेकर आया था। ओर इस स्मैक को मै यही रावली मेहदूद, सलेमपुर, सिडकुल के लडको को फूटकर मैं बेचने आया था। इससे मुझे बहुत अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

रिजवान पुत्र इरफान निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दरपुर थाना मंगलोर जिला हरिद्वार उम्र- 27 वर्ष

बरामद माल

(1)200 ग्राम अवैध स्मैक
(2) एक पिकअप वाहन नंबर यूके 17 सीए 4918

पुलिस टीम

*1- रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर*
2. उप निरीक्षक आशीष भट्ट कोतवाली रानीपुर
2- उप निरीक्षक समीप पाण्डेय कोतवाली रानीपुर
4- का0 कर्म सिंह
5-का0 विपिन शर्मा
CIU टीम……
1. नरेंद्र बिष्ट CIU प्रभारी हरिद्वार।
2. रणजीत तोमर CIU हरिद्वार।
3. का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण