सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा अवैध असलाह के साथ फोटो व वीडियो डालकर भय का माहौल बनाने वाले 6 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा अवैध असलाह के साथ फोटो व वीडियो डालकर भय का माहौल बनाने वाले 6 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

विगत कुछ दिनो से सोशल मीडिया साइट पर कुछ युवकों द्वारा अवैध असलाह के साथ फोटो व वीडियो डालकर भय का माहौल बनाया जा रहा था। जिस पर कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी पूर्व में शिकायत की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सभी थानों को अवैध असलाह रखने वाले व उसकी खरीद फरोख्त करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे।
कोतवाली रानीपुर व CIU हरिद्वार की संयुक्त टीमों का गठन किया गया, कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुईं की चार व्यक्ति बीएचईएल स्टेडियम के पास सीढ़ियों पर बैठे है। जिनके पास अवैध असलाह है जो की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो चार व्यक्ति मौके से पकड़े गए। 1 अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी हरिगिरी एनक्लेव नवोदय 2 मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित,3 उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी,4 अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी C 8 सुभाष नगर ,जिसकी जामा तलाशी पर 04 अवैध तमंचे व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। जिन से कड़ी पूछताछ की गई तो बताया कि इन असल्लाह को हम लोगों को डराने धमकाने व डर का माहौल बनाए रखने हेतु रखते हैं। अभियुक्त गण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उज्जवल चौहान उर्फ मिक्की के विरुद्ध थाना कनखल में धारा 307 का अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी हरिगिरी एनक्लेव नवोदय नगर थाना सिडकुल
2- मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित थाना रानीपुर
3- उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी थाना कनखल
4 – अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी C 8सुभाष नगर ज्वालपुर.5 आकाश सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी शिवालिक नगर,6 राजन सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर,

बरामद माल
(1) कुल 6 तमंचे
(2) 5 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम
रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी गेस प्लांट चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक समीप पाण्डेय, दीप गौड़, प्रमोद,कर्म सिंह,अनिल राणा,
CIU टीम
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक रणजीत तोमर, हरबीर , उमेश कुमार, अजय कुमार, पदम , मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।