सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच अपर रोड, रोड़ी बेलवाला, पन्तदीप, सुभाष घाट, हरकी पैड़ी, गऊ घाट, अलकनन्दा घाट आदि के अतिक्रमण सहित विभिन्न अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया, जिस पर आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मत्ति से तय किया गया कि जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी एक-दो दिन के अंदर ही अतिक्रमण सहित अन्य मुद्दे आये हैं, उन पर विचार-विमर्श हेतु एक बैठक आयोजित की जाये। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वे जिलाधिकारी से बातचीत करके जल्द ही बैठक की तिथि तय करेंगे।

इस अवसर पर सीओ सिटी मनोज ठाकुर, ई0ई0 पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, तहसीलदार हरिद्वार सुश्री रेखा आर्य, एसएनए सुुश्री अमरजीत कौर, जिला महामंत्री व्यापार मंडल,संजीव नैयर, राजीव पराशर, विशाल गर्ग, आनंद सिंह, दिनेश चंद्र कांडपाल, सुरेश गुलाटी,माधव बेदी, मोहित गर्ग, राजू बक्शी, राम अरोड़ा, कमल बृजवासी,वेद प्रकाश,गौरव सचदेवा राजू मनोचा, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप गोयल, दीपक बख्शी, विजय शर्मा, संदीप शमार्,राजन सैनी, मधुसूदन शमार्, एम0सी0 तलवार, आनन्द बड़थ्वाल, कमल कुमार, दीपक सिडाना, रवि पंवार सहित सम्बन्घित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण