हाईवे पर पुल निर्माण कार्य में से प्रयोग होने वाली लोहे की प्लेट चोरी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चोरी की 05 लोहे की प्लेट वजन लगभग 300 kg बरामद
01 विधि विवादित किशोर को पूर्व में ही 06 लोहे की प्लेट के साथ लिया था संरक्षण
अजय पुत्र रामफल नि0 विहारीगढ सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा काउन्ट्रेक्टर देहरादून अमानतगढ हाईवे में ब्रिज बनाने में प्रयुक्त होने वाली लोहे की प्लेटें चोरी करने के सम्बन्ध में थाना बुग्गावाला पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर ही एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण लेते हुए चोरी की 06 लोहे की प्लेट बरामद की थी।
चोरी की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों के फल स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र जमील उर्फ पेलू को चोरी की 05 लोहे की प्लेट के साथ थाना क्षेत्र से दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सलीम पुत्र जमील उर्फ पेलू निवासी अमानतगढ़ बुग्गावाला
बरामदगी
लोहे की 05 प्लेटे कुल वजन करीब 300 KG
पुलिस टीम
अपर उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
हे0का0154 कुशकुमार
कानि0 535 रमेश राणा
हाईवे पर पुल निर्माण कार्य में से प्रयोग होने वाली लोहे की प्लेट चोरी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

