08 घंटे के भीतर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोतवाली मंगलौर पर अहमद नि0 मोहल्ला पीरगडी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार द्वारा स्वयं की मोटरसाइकिल नंबर Uk17A.0427 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध में 28. 12. 2023 को अपराहन धारा 379 आईपीसी में E-FIR ऑनलाइन पंजीकृत कराई गई थी। ऑनलाइन FIR प्राप्त होने पर कोतवाली स्तर पर टीम का गठन कर घटनास्थल के आसपास के लगे कैमरे को खंगालते हुए मुखबिर को मामूर किया गया।
पुलिस टीम ने मात्र 8 घंटे के भीतर वारदात करने वाले अभियुक्त को मंगलौर क्षेत्र से दबोचते हुए चोरी मोटरसाइकिल बरामद की। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. जावेद पुत्र अल्ला दिया निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर हरिद्वार
बरामद माल
1- मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नं0 UK17A 0427 सिल्वर/काला
पुलिस टीम
1. अपर उप निरीक्षक पवन बडोनी
2. हेड कांस्टेबल मनोज मिनांन
3. कांस्टेबल विपिन सकलानी
08 घंटे के भीतर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चोर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
