हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा झोलाछाप डॉक्टर, भेजा सलाखों के पीछे
विवाहिता की संदेहास्पद मृत्यु के संबंध में दर्ज किया गया था मुकदमा
वादी हरिराम पुत्र नकली राम निवासी ग्राम अमरपुर काजी थाना भगवानपुर हरिद्वार ने थाना लक्सर पर अपनी पुत्री रेशु देवी उम्र 23 वर्ष को उसके ससुराल पक्ष कुलदीप (पति) पुत्र महिपाल ,सोमती देवी पत्नी महिपाल (सास), आकाश (देवर) के द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करने व मृतिका रेशु के गर्भवती होने पर उसका ईलाज झोलाछाप डाक्टर से कराए जाने के कारण को रेशु की मृत्यु होने के संबंध में कुलदीप पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना में मृतिका का ईलाज डाक्टर भीमराव अम्बेडकर चैरिट्रेबिल अस्पताल दाबकी मोड लक्सर हरिद्वार मे होना पाया गया। जाँच से उक्त अस्पताल का संचालन ईश्वरपाल द्वारा किया जाना प्रकाश मे आया जो अस्पताल के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई वैध रजिस्ट्रेशन नही दिखा पाया और ना ही मेडिकल से संबंधित कोई भी वैध डिग्री।
आरोपित ईश्वरपाल के द्वारा यह जानते हुए भी कि उसके पास कोई वैध दस्तावेज नही है जिससे वह बतौर डाक्टर गर्भवती महिला का ईलाज किया जाये, फिर भी गर्भवती महिला रेशु का ईलाज लापरवाही बरतने के चलते विवाहिता की मृत्यु हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा अभियोग मे संज्ञान लेते हुए एवं अस्पताल के विरुद्ध शिकायते प्राप्त होने पर अस्पताल को सील किया गया है। विवेचना के दौरान अभियोग मे अभियुक्त ईश्वरपाल को नामजद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
ईश्वरपाल सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी ग्रा0 महेश्वरी पोस्ट दाबकी कला लक्सर जनपद हरिद्वार (संचालक डा0 भीमराव अम्बेडकर चैरिटेबल हास्पिटल लक्सर)
पुलिस टीम
उ0नि0 मनोहर सिंह रावत- विवेचक/थानाध्यक्ष खानपुर,उ0नि0 प्रवीन रावत- चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर,कानि0 अरविन्द रावत,म0कानि0 रीतू
हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा झोलाछाप डॉक्टर, भेजा सलाखों के पीछे
