870 अवैध इंजेक्शनो के साथ दो बडे सप्लायरो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखंड मिशन को सार्थक बनाने के लिए थानाध्यक्ष कलियर के नेतृत्व मे पुलिस टीम में नियुक्त एसआई हेमदत्त भारद्वाज के द्वारा रहीश कॉलोनी के पास आम के बगीचे में एक युवक मोनू निवासी महमूदपुर थाना कलियर को घेरकर क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत की मौजूदगी में तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 20 BUPRENORPHINE इंजेक्शन और 20 AVIL इंजेक्शन बरामद हुए, कड़ी पूछताछ में तस्कर ने नशे के अन्य कारोबारियों के संबंध में जानकारी भी दी, जिस पर एसएसआई आमिर खान के द्वारा हज हाउस की ओर सड़क किनारे शौचालय के पास से इंजेक्शन सप्लाई करने आ रहे तस्कर फैजान निवासी मुकरबपुर थाना लक्सर को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 850 TRAMADOL HYDROCHLORIDE ORTHODOL इंजेक्शन बरामद हुए।
दोनों ही अभियुक्त बरामदा इंजेक्शन के संबंध में कोई बिल/लाइसेंस आदि नहीं दिखाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमें पंजीकृत किया गयाl
पुलिस टीम
टीम 1
SI हेमदत्त भारद्वाज
HC सोनू कुमार
HC अलियास अली
Hc जमशेद अली
टीम 2
SSI आमिर खान
HC भीम दत्त
C विक्रम
C जितेंद्र
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मोनू पुत्र साजिद निवासी महमूदपुर थाना कलियर हरिद्वार ।
2. फैजान पुत्र मुशर्रत निवासी मुकरबपुर कोतवाली लक्सर, हरिद्वार ।
बरामदा माल
850 इंजेक्शन ट्रामडोल
20 इंजेक्शनBUPRENORPHINE
870 अवैध इंजेक्शनो के साथ दो बडे सप्लायरो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
