अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पथरी पुलिस द्वारा रायपुर दरेडा से 01 व्यक्ति को अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
उस्मान पुत्र फुरकान निवासी बौडाहेडी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
बरामदगी
एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस
पुलिस टीम
1- कां.1298 राजीव
2- कां. 1183 ब्रह्म दत्त जोशी
अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
